बस्ती(आयुष्मान टाइम्स) उन्नति सेवा चेरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन 29सितम्बर को समय दस बजे से बारह बजे तक राजकीय कन्या इण्टर कालेज बस्ती में किया जायेगा ।
निबंध प्रतियोगिता हेतु विषय निम्नवत है-महात्मा गांधी जी के द्वारा चलाये गये स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रभाव।
(सीनियर वर्ग-कक्षा 9-12 के छात्र/छात्रा
2 आज के परिवेश में महात्मा गांधी जी द्वारा दिये गये उपदेशों का सार्वजनिक जीवन में महत्व (जूनियर वर्ग कक्षा 6-8 के छात्र/छात्रा)
निबन्ध प्रतियोगिता के
विजेता छात्रों को दो अक्टूबर सम्मानित किया गया ।
ट्रस्ट के मुस्य न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने बताया कि नाटक प्रतियोगिता का आयोजन दो अक्टूबर राजकीय कन्या इण्टर कालेज बस्ती दस बजे से बारह बजे तक किया जायेगा ।
जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता हेतु अपने विद्यालय के छात्र/छात्राओं को राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बस्ती में दिनांक 29. सितम्बर. को प्रातः 09:30 बजे से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय नाटक/निबंध संबंधी जानकारी के लिए उन्नति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के मुस्य न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र के मो0नं0- 9918288315 पर संपर्क कर सकते है।


