बस्ती (आयुष्मान टाइम्स) - मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-05” के परिप्रेक्ष्य में जागरुकता अभियान के तहत दिनांक-20.09.2025 को क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह की मौजूदगी में थाना क्षेत्रांतर्गत किसान मॉडर्न स्कूल में उपस्थित छात्र, छात्राओं एवं शिक्षक बंधुओं को उनके सुरक्षा, बचाव आदि संबंधी जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी सहायता हेल्पलाईन नंबरो जैसे- 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-सीएम हैल्पलाइन, 1091-महिला सहायता लाइन, 1098-मुश्किल हालात में बच्चे, 1090-अपराध निरोधक आदि के बारे में बताते हुए जागरुक किया गया।
साथ ही साथ ड्रोन के उड़ाए जाने, चोरी की भ्रामक सूचनाओं के प्रति जागरूक कर करते हुए बताया गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता या पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल सम्बंधित नज़दीकी स्थानीय पुलिस को दें, जिससे विधि के अनुसार प्रश्नगत मामले में आवश्यक कार्यवाहीकिया जा सके । किसी भी प्रकार की फैलाई गई झूठी सूचना पर कदापि विश्वास न करते हुए अपने मन-मस्तिष्क, अपने बुद्धि का प्रयोग करें और हमेशा कानून के साथ रहें ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो आदि जैसी बातों को बताते हुए जागरुक किया गया ।


